,

Firozabad : दो मुठभेड़ों में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, सभी घायल

Firozabad

Report: prampal singh, Edit Yoganand Shrivastava

टूण्डला क्षेत्र में हुई मुठभेड़

Firozabad फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र में पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित दो अंतर्जनपदीय अभियुक्त, रवि उर्फ रविया और किताब सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे (315 बोर), 3 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, चोरी के 10,020 रुपये और बिना नंबर प्लेट वाला ऑटो बरामद किया गया। अभियुक्त कई जनपदों में दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित थे।

शिकोहाबाद क्षेत्र में हुई मुठभेड़

Firozabad थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने ग्राम प्रधान मुलतान सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जानलेवा हमले के दो मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके कब्जे से 1 लाइसेंसी राइफल (315 बोर), 6 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए। इस घटना के दौरान उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस कार्रवाई और विधिक प्रक्रिया

Firozabad तीनों घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में लगी हुई है।

Read this: Haridwar : हर की पैड़ी पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विवाद

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…