,

Dehli : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 5 दिन चलेगी प्रक्रिया

Dehli

चुनाव कार्यक्रम घोषित, 20 जनवरी को होगा फैसला

Dehli : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पार्टी के अनुसार यह चुनावी प्रक्रिया कुल पांच दिनों तक चलेगी। 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल की सूची जारी की जाएगी, जबकि 19 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 20 जनवरी 2026 को मतदान और परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना

Dehli भाजपा पहले ही नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी औपचारिक ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी संगठन में उनकी पकड़ मजबूत बताई जाती है और केंद्रीय नेतृत्व का उन पर भरोसा भी स्पष्ट नजर आता है।

संगठन और विधानसभा में मजबूत पहचान

Dehli नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें एक जमीनी नेता माना जाता है, जिनके पास संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक समझ दोनों हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया था।

Read this: Cinema : इमरान खान की जिंदगी में नई शुरुआत, लेखा वाशिंगटन बनीं सबसे बड़ी ताकत

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…