,

देवेन्द्र फडणवीस की टीम तैयार, मंत्रियों का शपथ का दौर जारी……….

- Advertisement -
Ad imageAd image

महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की टीम तैयार हो गई है। अब बारी-बारी से विधायक मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इससे पहले बैठकों का दौर जारी रहा। जिसमें शिवसेना के 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे है। वहीं सात नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। फडणवीस मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चेहरे चन्द्रशेखर बावनकुले शपथ लेने वाले पहले मंत्री बने। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने भी नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

इस बार ढाई साल के लिए बनाया जाएगा मंत्री
महाराष्ट्र के नागपुर में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। यहां नई सरकार के विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इस बार विधायकों को सिर्फ ढाई साल के लिए ही मंत्री बनाया जाएगा। ये महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला है, जिसमें ढाई साल बाद फिर मंत्री बदल सकते हैं।

धनंजय मुंडे ने ली शपथ, अजित पवार के हैं बेहद करीबी
धनंजय मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली है। शिंदे कैबिनेट में वह कृषि मंत्री थे। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। वह अजित पवार के बेहद करीबी हैं। इसके साथ ही दादा भुसे और संजय राठौड़ ने ली मंत्री पद की शपथ ली। गणेश नाईक, गुलाबराव पाटिल, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकात पाटिल, हसन मुश्रीफ ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा