,

Agra Fire Incident: आगरा में भीषण आग से हड़कंप, 2 कारें और 4 दुकानें जलकर खाक

Agra Fire Incident

Reporter: Kareem Khan, Edit By: Mohit Jain

Agra Fire Incident: आगरा के नरीपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर चार दुकानें पूरी तरह जल गईं, वहीं पास में खड़ी दो कारें भी आग में खाक हो गईं। घटना के समय पास के ही एक घर में सगाई समारोह चल रहा था।

सगाई वाले घर तक पहुंचीं आग की लपटें
नरीपुरा, कमाल खां के शिवनगर निवासी यूनिस के घर शनिवार को उनके दो भाइयों शाहरुख और अब्दुल की सगाई थी। सगाई समारोह के बाद देर रात करीब ढाई बजे सभी परिजन रिश्तेदारों को विदा कर सोने चले गए थे। रात करीब तीन बजे दुकानों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते सगाई वाले घर तक पहुंच गईं। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे घर बड़ा हादसा होने से बच गया।

Agra Fire Incident

नींद खुलते ही मच गया हड़कंप
रात करीब तीन बजे अब्दुल की आंख खुली तो उन्होंने दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पूरा परिवार जाग गया। बाहर निकलकर देखा तो एक-एक कर चारों दुकानों में आग फैल चुकी थी और लपटें घर की ओर बढ़ रही थीं।

कारें और ई-रिक्शा भी जले
यूनिस ने बताया कि घर के पास खड़ी उनकी XUV 700 और ईको कार पूरी तरह से जल गईं। इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक रिक्शा भी आग की चपेट में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू में नहीं आ सकी।

Agra Fire Incident: फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे में पाया काबू


आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक चारों दुकानों में रखा किराने का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Agra Fire Incident

Agra Fire Incident: आग के कारणों का नहीं चला पता

यूनिस ने बताया कि सगाई समारोह के लिए घर पर लाइटिंग की गई थी, लेकिन आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…