gorakhpur : गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ कल से, सभी तैयारियां पूर्ण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
gorakhpur

रिपोर्ट: अरूण कुमार

11 से 13 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
gorakhpur गोरखपुर महोत्सव का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने आयुक्त सभागार में जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से 7 बजे तक बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को विशेष रूप से मंच प्रदान किया गया है।

रवि किशन, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर करेंगे प्रस्तुति
gorakhpur महोत्सव में गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा अन्य प्रसिद्ध कलाकारों को भी मंच दिया गया है। बंटानिया गांव की महिलाओं द्वारा फैशन शो के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम
gorakhpur गोरखपुर प्राचीन काल से योगी गोरखनाथ की नगरी और बौद्ध परंपरा का प्रमुख केंद्र रहा है। सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, जिला प्रशासन और स्थानीय उद्योगों के संयुक्त प्रयास से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 11 से 17 जनवरी तक विभिन्न विभागों की स्टॉल और प्रदर्शनियां भी लगेंगी। इस आयोजन से देश-विदेश के पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय निवेश और युवाओं के रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। गोरखपुर महोत्सव का समापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

Read this: Kayastham 2026 : ‘कायस्थम’ समारोह में स्वामी चक्रपाणि महाराज, ब्रह्मचारी गिरीश जी समेत अनेक विभूतियां होंगी शामिल

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून