,

Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Lucknow

Report: Rashid

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव करते हुए 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यक्षमता को मजबूत करना और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है।

एडीजी स्तर पर नई नियुक्तियां

Lucknow: तबादलों के तहत कई अहम विभागों में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रामकुमार को एडीजी लॉजिस्टिक्स बनाया गया है, जबकि राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार की जिम्मेदारी मिली है। ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। डॉ. संजीव गुप्ता को यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन, तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा उत्तर प्रदेश और आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड की कमान सौंपी गई है।

आईजी और डीआईजी स्तर पर बदलाव

Lucknow:: इस प्रशासनिक बदलाव में आईजी और डीआईजी स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। अपर्णा कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। राजेश मोदक को आईजी स्थापना लखनऊ, आर.के. भारद्वाज को आईजी रेलवे लखनऊ और किरण एस को आईजी लखनऊ रेंज नियुक्त किया गया है। वहीं आनंद कुलकर्णी को आईजी एंटी करप्शन, अमित वर्मा को आईजी ईओडब्ल्यू, अखिलेश निगम को आईजी सीआईडी और एन. कोलांची को आईजी रेलवे प्रयागराज बनाया गया है। राजीव मल्होत्रा को आईजी यूपी एसएफआईएस लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

कमिश्नरेट और प्रशिक्षण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां

Lucknow:: डीआईजी स्तर पर रोहन पी. कनय को विशेष जांच लखनऊ, मोहम्मद इमरान को भवन एवं कल्याण लखनऊ और संतोष कुमार मिश्र को पीटीएस जालौन में तैनाती दी गई है। इसके अलावा विजय ढुल को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार का मानना है कि इन तबादलों से कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Read This: JusticeForAnkita: अंकिता भंडारी हत्याकांड, वीआईपी नाम को लेकर बढ़ा आक्रोश, 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…