,

Bareilly news 6 January: नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 11 किलो अफीम और तस्कर गिरफ्तार

Bareilly news

Report: Dusyant kumar

भमोरा पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई

bareilly news: एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 किलोग्राम अफीम बरामद की।

अफीम की कीमत और आरोपियों की पहचान

Bareilly news: बरामद अफीम की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंडे मुंडा और बल्के मुड़ा के रूप में हुई है, जो झारखंड के निवासी हैं।

साथ में बरामद हुए वाहन और मोबाइल

Bareilly news: जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक आई-20 कार भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मीडिया को दी।

Read this: Agra Medical College Dogs: मरीज बेड पर, कुत्ते वार्ड में: मिनी एम्स बनने जा रहे आगरा मेडिकल कॉलेज की चौंकाने वाली तस्वीर