Lucknow news 6 January: पर्यटन को मिला नया आयाम, इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow news

1090 चौराहे से शुरू हुई नई पर्यटन सेवा

Lucknow : राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की है। आज सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से पर्यटन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष बस सेवा का उद्घाटन किया। यह पहल लखनऊ को एक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन मॉडल की ओर ले जाने का प्रयास मानी जा रही है।

ऐतिहासिक से आधुनिक स्थलों तक कराएगी सैर

Lucknow : यह इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस पर्यटकों को लखनऊ के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक स्थानों का भ्रमण कराएगी। आम लोगों के लिए यह सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू होगी। बस का संचालन सुबह और शाम दोनों समय किया जाएगा, जिससे पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार राजधानी की सैर का आनंद ले सकेंगे।

छूट और पर्यावरण संरक्षण की पहल

Lucknow : पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों को आकर्षित करने के लिए 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। बस का किराया वयस्कों के लिए 500 रुपये और बच्चों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। यह इलेक्ट्रिक बस न केवल पर्यटन को नई गति देगी, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Read This: Patiyali: गणेश पूजन एवं श्रीराम चरित मानस रामलीला मंच कार्यक्रम का भव्य आयोजन