रिपोर्ट- राशिद
AatmanirbharBharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की सोच जमीनी स्तर पर साकार होती दिख रही है। इसका ताजा उदाहरण कानपुर के श्रवण कुमार विश्वकर्मा हैं, जो कभी टेम्पो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे और अब अपनी खुद की एयरलाइन ‘शंख एयर’ शुरू करने जा रहे हैं।

शंख एयर एक नई घरेलू एयरलाइन कंपनी होगी, जो मार्च 2026 से देश के भीतर उड़ान भरने की तैयारी में है। कंपनी की शुरुआत तीन एयरबस A320 विमानों के साथ होगी, जबकि दो अतिरिक्त विमान जल्द ही बेड़े में शामिल किए जाएंगे। फिलहाल ये तीनों विमान बुल्गारिया में पार्क किए गए हैं और लॉन्च की तारीख फाइनल होते ही इन्हें भारत लाया जाएगा।

AatmanirbharBharat: मध्यम वर्ग के लिए सस्ती हवाई यात्रा का लक्ष्य
शंख एयर के संस्थापक श्रवण विश्वकर्मा का कहना है कि उनकी एयरलाइन का मकसद हवाई यात्रा को सिर्फ अमीरों की सुविधा नहीं, बल्कि आम आदमी की जरूरत बनाना है। उन्होंने कहा,
“हवाई यात्रा कोई लग्ज़री नहीं है, यह भी आने-जाने का एक साधन है, जैसे रेल, बस या टेम्पो। हम चाहते हैं कि मध्यम वर्ग बिना डर के विमान में सफर कर सके।”

AatmanirbharBharat: भाषा और डर की दीवार तोड़ने की कोशिश
विश्वकर्मा ने बताया कि आम लोगों के मन में यह डर रहता है कि हवाई यात्रा महंगी होगी और उन्हें अंग्रेज़ी भाषा की वजह से परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसी सोच को बदलने के लिए शंख एयर में यात्रियों की भाषा के अनुसार घोषणाएं और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि हर वर्ग खुद को सहज महसूस कर सके।
AatmanirbharBharat: संघर्ष से सफलता तक की कहानी
अपने संघर्षों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे कानपुर में टेम्पो चलाते थे और एक आम आदमी होने के नाते आम लोगों की परेशानियों को समझते हैं। उनका मानना है कि आज मध्यम वर्ग भी हवाई यात्रा कर सकता है, बस उन्हें सही माहौल और भरोसे की जरूरत है।
AatmanirbharBharat: भविष्य की योजना
शंख एयर का लक्ष्य वर्ष 2028–29 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करना है। विश्वकर्मा ने बताया कि इस पूरे सफर में उन्हें मोदी सरकार और DGCA का पूरा सहयोग मिला है।

