,

Chhindwara: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध साइलेंसरों पर चला बुलडोजर, 198 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chhindwara

Report by: Rakesh Chandwanshi, Edit by: Priyanshi Soni

Chhindwara: जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न दोपहिया वाहनों से जब्त किए गए 198 अवैध व मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलकर सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया।

Chhindwara: यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मॉडिफाइड साइलेंसरों से फैलने वाले अत्यधिक शोर पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। लंबे समय से ऐसे साइलेंसर आम नागरिकों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे।

Chhindwara

Chhindwara: विभिन्न दोपहिया वाहनों से किए गए थे जब्त

पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों से ये साइलेंसर जब्त किए थे। कार्रवाई के दौरान कुल 198 अवैध साइलेंसर जब्त कर उन्हें नष्ट किया गया।

आगे भी जारी रहेगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यातायात नियम तोड़ने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और शहर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

यह खबर भी पढ़ें: AbhyudayaMP2025: ‘विरासत से विकास’ का विजन, 2047 @ ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ मिशन

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12