,

Banda, UP: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Banda, UP

Report by: Laxmi Kant Tiwari, Edit by: Priaynshi Soni

Banda, UP: बांदा पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना अतर्रा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Banda, UP: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी।

Banda, UP: नवंबर में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, 11–12 नवंबर 2025 को अतर्रा के नरैनी रोड स्थित एक मकान से आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। इसके अलावा 21 नवंबर 2025 को स्टेशन रोड से एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। इन मामलों के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

Banda

Banda, UP: ओरन रोड से हुई गिरफ्तारी

30 दिसंबर 2025 को थाना अतर्रा पुलिस और एसओजी की टीम ने ओरन रोड पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ।

भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण पिघलाकर बनाए गए सफेद और पीली धातु के टंच, 7 मोबाइल फोन, 4 मोटरसाइकिल, 3 अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस और 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

कई जिलों में करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में बंद घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करना उनकी खास पहचान थी।

यह खबर भी पढ़े: Vande Bharat Sleeper: 180 की रफ्तार में दौड़ी नई पीढ़ी की ट्रेन, तकनीक ने दिखाई दमदार क्षमता

दो आरोपी अभी फरार

पुलिस के अनुसार गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई से जनता में बढ़ा भरोसा

बांदा पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से न सिर्फ चोर गिरोह का नेटवर्क टूटा है, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की