Report by: Feroz Alam, Edit by: Priyanshi Soni
Godda News: गोडडा स्थित गोविंदपुर मनियामोर आदिवासी गांव में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चंद्रशेखर आज़ाद ने ठंड से कांप रहे गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। इस कार्यक्रम में महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
Godda News: पुलिस ने किए कंबल वितरण
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आदिवासी गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई।

Godda News: ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया
ग्रामीणों ने गोड्डा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शीतलहर के समय प्रशासन का यह सहयोग उनके लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों का आभार जताया।

यह खबर भी पढ़ें:
https://swadeshlive.com/madhupur-news-electricity-department/
आगे भी राहत कार्य जारी रहेगा
एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि गोड्डा पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए आगे भी जरूरतमंद इलाकों में कंबल वितरण और राहत कार्य जारी रहेगा।





