,

MADHUPUR: मधुपुर में बिजलीकर्मियों से मारपीट, गिरफ्तारी नहीं तो पावर कट की दी चेतावनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
MADHUPUR

Reporter: Imtiaaz Ansari, Edit By: Mohit Jain

MADHUPUR: मधुपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीबगीचा गांव में बिजली विभाग के कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटना ने अब गंभीर रूप ले लिया है। घटना से नाराज बिजली विभाग के कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।

बिजली विभाग की ओर से मधुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। विभागीय कर्मियों का आरोप है कि वे अपने नियमित सरकारी कार्य के सिलसिले में गांव पहुंचे थे, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

कर्मियों ने कहा कि लगातार इस तरह की घटनाओं से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।

वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की