By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Indian Air Force World Rank 2025: आसमान में भारत की शानदार सफलता, चीन पिछड़ा, पाकिस्तान हाशिए पर
स्वदेश स्पेशल

Indian Air Force World Rank 2025: आसमान में भारत की शानदार सफलता, चीन पिछड़ा, पाकिस्तान हाशिए पर

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: December 30, 2025 8:27 am
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
5 Min Read
Year Ender 2025 IAF Third Strongest
Year Ender 2025 IAF Third Strongest
SHARE

Indian Air Force World Rank 2025: भारत की सैन्य शक्ति, खासकर भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। वायु शक्ति के वैश्विक आकलन में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force – IAF) ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना का दर्जा हासिल कर लिया। यह रैंकिंग वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है।

Contents
Indian Air Force World Rank 2025: WDMMA रैंकिंग में भारत की बड़ी छलांगYIndian Air Force World Rank 2025: 2025 की टॉप वायुसेनाएं (TVR रेटिंग):Indian Air Force World Rank 2025: चीन से कम विमान, फिर भी भारत आगेIndian Air Force World Rank 2025: एयर डिफेंस और ट्रेनिंग में भारत की मजबूती
Indian Air Force World Rank 2025

इस सूची में भारत से आगे केवल अमेरिका और रूस हैं, जबकि चीन चौथे स्थान पर खिसक गया है। खास बात यह है कि भारत ने यह उपलब्धि केवल विमानों की संख्या के दम पर नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, बेहतर ट्रेनिंग और ऑपरेशनल क्षमता के बल पर हासिल की है।

Indian Air Force World Rank 2025: WDMMA रैंकिंग में भारत की बड़ी छलांग

WDMMA की रिपोर्ट के अनुसार, वायुसेनाओं की रैंकिंग True Value Rating (TVR) के आधार पर तय की जाती है। इस पैमाने में विमानों की संख्या के साथ-साथ लड़ाकू क्षमता, एयर डिफेंस, लॉजिस्टिक सपोर्ट, पायलट ट्रेनिंग और तकनीकी आधुनिकता को भी शामिल किया जाता है।

All Photo: https://afcat.cdac.in/AFCAT/

YIndian Air Force World Rank 2025: 2025 की टॉप वायुसेनाएं (TVR रेटिंग):

अमेरिका – 242.92
रूस – 114.23
भारत – 69.44
चीन – 63.85
जापान – 58.10
इस सूची में पाकिस्तान टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाया, जो दक्षिण एशिया में भारत की बढ़ती सैन्य बढ़त को दर्शाता है।

Indian Air Force World Rank 2025: हेलीकॉप्टर MI 35

Indian Air Force World Rank 2025: चीन से कम विमान, फिर भी भारत आगे

संख्या के लिहाज से चीन के पास भारत से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं, लेकिन गुणवत्ता और ऑपरेशनल तैयारी में भारतीय वायुसेना ने बढ़त बना ली है। भारत की ताकत आधुनिक लड़ाकू विमानों, बेहतर पायलट ट्रेनिंग, तेज प्रतिक्रिया क्षमता और सटीक स्ट्राइक में निहित है।

Indian Air Force World Rank 2025 helicopter mi 17
Indian Air Force World Rank 2025: helicopter mi 17

राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और स्वदेशी तेजस जैसे विमानों ने IAF की क्षमता को नई ऊंचाई दी है। साथ ही, नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर और एडवांस रडार सिस्टम ने एयर डिफेंस को और मजबूत किया है।

Indian Air Force World Rank 2025: एयर डिफेंस और ट्रेनिंग में भारत की मजबूती

जहां चीन अरबों डॉलर अत्याधुनिक तकनीक और विमानों पर खर्च कर रहा है, वहीं भारत ने मशीनों के साथ-साथ मानव संसाधन पर भी बराबर ध्यान दिया है। पायलटों की कठोर ट्रेनिंग, संयुक्त अभ्यास और रियल-टाइम युद्ध अभ्यासों ने भारतीय वायुसेना को ज्यादा प्रभावी बनाया है। यही वजह है कि भारत की एयर डिफेंस क्षमता चीन से अधिक मजबूत मानी जा रही है। एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और स्वदेशी रडार नेटवर्क ने इस बढ़त को और पुख्ता किया है।

तीनों सेनाओं का तालमेल बना भारत की ताकत

2025 में भारत की सैन्य शक्ति की एक बड़ी वजह थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल रहा। संयुक्त कमांड स्ट्रक्चर और इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस ने भारत को रणनीतिक बढ़त दिलाई।

विशेषज्ञों का मानना है कि केवल विमानों की संख्या निर्णायक नहीं होती। इसका उदाहरण रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-ईरान संघर्ष में देखने को मिला, जहां बेहतर रणनीति और तकनीक ने निर्णायक भूमिका निभाई।

Indian Air Force World Rank 2025: ऑपरेशन सिंदूर में दिखी IAF की असली ताकत

साल 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपनी तैयारियों का दमदार प्रदर्शन किया। सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के अनुसार, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के कम से कम 12 विमान तबाह किए गए और एलओसी पर 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

इस कार्रवाई ने न सिर्फ भारत की वायु शक्ति को साबित किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि IAF किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है। 2025 में भारतीय वायुसेना की यह उपलब्धि देश की रक्षा नीति, आत्मनिर्भर भारत अभियान और सैन्य आधुनिकीकरण का प्रत्यक्ष परिणाम है। चीन को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचना भारत के लिए सिर्फ रैंकिंग नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन में एक मजबूत संदेश है।

ये भी जानिए: Year Ender 2025: सनातन धर्म पर आस्था और अर्थव्यवस्था का वर्ष, भारत में आध्यात्मिक ऊर्जा का उत्कर्ष

TAGGED:AirForceRankingChinaHindi NewsIAFPowerIndiaIndianAirForceJAPANMilitaryStrengthOperationSindoorPakistanRUSSIATODAY NEWSUSYearEnder2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?