,

Sonipat News: खरखौदा को मिले विकास के बड़े तोहफे, सीएम नायब सिंह सैनी ने नए साल से पहले की कई अहम घोषणाएं

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sonipat News cm-naib-saini-kharkhauda-development-gifts

by: vijay nandan

Sonipat News: खरखौदा नए साल से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र को विकास की कई बड़ी सौगातें दी हैं। रविवार को आयोजित विकास रैली में मुख्यमंत्री सैनी ने सड़क, पार्क, स्टेडियम, लाइब्रेरी और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी अनेक योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने खरखौदा के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

Sonipat News: विकास और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ रहा हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा विकास और पारदर्शिता के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर क्षेत्र तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और किसी भी इलाके के विकास में कोई कमी न रहे।

Sonipat News: पार्क, स्टेडियम और चौकों का होगा सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि खरखौदा में थाना चौक और दिल्ली चौक का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा एक मुख्य पार्क के विकास के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरखौदा स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।

Sonipat News: कचरा प्रबंधन और पेयजल योजना

खरखौदा में कूड़ा निपटान के लिए एक आधुनिक प्लांट लगाए जाने की भी घोषणा की गई, जिस पर 8 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को 31 दिसंबर 2026 तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना पर 26 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत आएगी।

Sonipat News: लाइब्रेरी और रेस्ट हाउस की भी सौगात

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खरखौदा शहर में एक लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सके। इसके साथ ही भूमि उपलब्ध होने पर रेस्ट हाउस निर्माण का भी आश्वासन दिया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत खरखौदा क्षेत्र की 9 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 28 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह सहायता दी जा रही है। इसके अलावा 500 रुपये में गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं से लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अपने चुनावी संकल्पों को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया है। खरखौदा की इस विकास रैली से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की