,

Durg: हल्बा आदिवासी समाज के समारोह में सीएम विष्णु देव साय हुए शामिल, विकास योजनाओं का किया ऐलान

Durg

Report by: Vishnu Gautam, Edit by: Priyanshi Soni

Durg: दुर्ग जिले के गोकुल नगर में छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज के 35वें मिलन समारोह एवं शक्ति दिवस पर्व 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Durg: समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने समाज के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कोचिंग और रहने की सुविधा के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही कवर समाज के लिए 25 लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

युवाओं को शिक्षा और स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया

विष्णु देव साय ने कहा कि वे स्वयं भी इस समाज से आते हैं, इसलिए समाज के विकास से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा में आगे बढ़ें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति का अध्ययन करने और उद्योग-धंधे व स्वरोजगार के क्षेत्र में आने की सलाह भी दी।

सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए हैं। हल्बा आदिवासी समाज के लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे समाज का समग्र विकास होगा और युवा पीढ़ी को नई दिशा मिलेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…