,

Indore news: इंदौर में देर रात युवक की चाकू से हत्या, दिन के विवाद का शक

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: देवेंद्र जायसवाल

Indore news: के आजाद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक के दोस्त उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार मृतक की पहचान नीरज गंगराडे के रूप में हुई है। उस पर लाल पेट्रोल पंप के पास हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि नीरज का दिन में किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसके बाद देर रात उस पर चाकू से हमला किया गया। हमले के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

    Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

    Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

    Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

    Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

    CG: Top 10

    CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

    MP: Top 10

    MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12