,

Sheopur: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Edit By: Priyanshi Soni

Sheopur: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। ढोढर थाना क्षेत्र में एक युवक और उसकी मां ने मिलकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने इसे प्राकृतिक मौत बताकर रात के अंधेरे में शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश नाकाम हो गई।

Sheopur: जयपुर से शुरू हुई जान-पहचान, ढोढर तक पहुंची कहानी

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मीना वाल्मीकि के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले की रहने वाली थी और जयपुर में मजदूरी का काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी सनी जाटव से हुई। करीब एक साल पहले सनी, मीना को जयपुर से अपने साथ श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र ले आया था। यहां वह सनी और उसकी मां कमलाबाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

रविवार शाम घर के काम को लेकर मीना का सनी और उसकी मां से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने मिलकर मीना के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडों से किए गए हमले में उसके सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश, श्मशान घाट तक ले गए शव

हत्या के बाद आरोपी मां-बेटे ने मामले को स्वाभाविक मौत दिखाने की साजिश रची। रात के समय वे शव को गांव के मुक्तिधाम ले गए और चिता पर रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत ढोढर थाना पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका अंतिम संस्कार

सूचना मिलते ही ढोढर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ श्मशान घाट पहुंचे और तत्काल अंतिम संस्कार रुकवाया। चिता से शव उतरवाकर जब जांच की गई तो शरीर पर चोटों के साफ निशान दिखाई दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और गंभीर चोटों के कारण मौत की पुष्टि हुई।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सनी जाटव और उसकी मां कमलाबाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की