Toxic Film: यश की फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक जारी, दमदार अंदाज ने बढ़ाया फैंस का उत्साह: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में कियारा नादिया नाम के अहम किरदार में नजर आएंगी। उनका गंभीर, सख्त और ताकतवर अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
नादिया के किरदार में दिखा कियारा का नया रूप
फिल्म के पहले लुक पोस्टर में कियारा आडवाणी को बेहद इंटेंस अंदाज में दिखाया गया है। चेहरे पर कई भाव और आंखों में मजबूती साफ झलकती है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा— “पेश है कियारा आडवाणी, नादिया के किरदार में”।
मार्च 2026 में रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं और इसमें यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि यह भारत की पहली बड़ी फिल्म है, जिसे एक साथ अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया गया है, बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किया जाएगा।
पैन इंडिया स्टारकास्ट से सजी फिल्म
इस मेगा प्रोजेक्ट में कियारा आडवाणी और यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है, जो कियारा के फर्स्ट लुक के बाद और बढ़ गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood: फौजी फिल्मों से सजेगा साल 2026 का जनवरी, पिता–पुत्र की दो बड़ी फिल्मों पर टिकी निगाहें

