,

महाकुंभ में बनेगी विश्व की सबसे बड़ी रंगोली

कुंभनगरी प्रयागराज वैश्विक महत्व के आयोजन के लिए महाकुंभ 2025 की तैयारी कर रहा है…जबकि प्रयागराज अपनी सांस्कृतिक विरासत स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता आदि को उजागर करने के लिए नवीन तरीकों की तलाश करता है वहीं प्रयागराज नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है जिसमें प्राकृतिक रंग फूलों की पंखुड़ियां समेत पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल कर 55 हजार वर्ग मीटर की विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जाएगी जिसको वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड (लंदन) द्वारा कीर्तिमान में दर्ज किया जाएगा हालांकि कार्यक्रम में नगर निगम- गैर सरकारी संगठन, स्कूल, कॉलेज और स्वयं सेवक, महिला सफाई मित्र आदि लोगों को भी शामिल किया जा रहा है जिसको लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

13 जनवरी 2025 से शुरू होगा मेला
12 साल बाद लगने वाले महाकुंभ मेला की शुरूआत 13 जनवरी 2025 से होगी, और इस कुंभ मेले का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा।

महाकुंभ 2025 के शाही स्नान की तारीख

पौष पूर्णिमा – 13 जनवरी 2025

मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या – 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी – 3 फरवरी 2025
माघ पूर्णिमा – 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि – 26 फरवरी 2025

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…