,

West Bengal: भगवान राम को ‘मुस्लिम’ बताने पर विवाद, TMC विधायक मदन मित्रा पर TMCका हमला, कहा-हिंदू धर्म का अपमान

- Advertisement -
Ad imageAd image
West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर बयानबाजी को लेकर गरमा गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा का एक वीडियो सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने दावा किया कि भगवान राम मुस्लिम थे। इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे हिंदू धर्म पर सीधा हमला बताया।

मदन मित्रा के बयान पर बंगाल में बवाल

वीडियो वायरल, बयान पर मचा बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मदन मित्रा बंगाली भाषा में भाषण देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुरुआत एक हिंदू श्लोक से की, लेकिन इसके बाद भगवान राम को लेकर ऐसा दावा कर दिया, जिस पर सियासी घमासान शुरू हो गया। बीजेपी नेताओं ने इसे हिंदू आस्था का अपमान करार दिया है।

BJP का आरोप-जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मदन मित्रा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ‘प्रभु श्रीराम को मुस्लिम बताना हिंदू धर्म का जानबूझकर किया गया अपमान है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार हिंदू आस्था पर हमले करती रही है और अब यह आदत बन चुकी है।

पश्चिम बंगाल BJP का हमला
प्रदेश बीजेपी इकाई ने भी बयान जारी कर कहा कि TMC नेताओं को हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं का अपमान किए बिना चैन नहीं मिलता। पार्टी का कहना है कि मदन मित्रा का बयान जुबान फिसलने का मामला नहीं, बल्कि सोच-समझकर दिया गया बयान है।

मदन मित्रा की दलील-BJP की समझ पर सवाल
विवाद बढ़ने के बाद मदन मित्रा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद हिंदू धर्म का अपमान करना नहीं था। उन्होंने दावा किया कि वे बीजेपी नेताओं की हिंदू धर्म को लेकर “सतही समझ” पर सवाल उठा रहे थे। मित्रा के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता से यह साबित करने की चुनौती दी थी कि भगवान राम हिंदू थे, लेकिन कोई जवाब नहीं दे सका।

बीजेपी नेताओं पर तंज
अपने संबोधन में मदन मित्रा ने कहा कि उन्होंने शुभेंदु अधिकारी समेत कई बीजेपी नेताओं से सवाल पूछे, लेकिन किसी ने उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कथित तौर पर एक साधु से जुड़ा किस्सा भी सुनाया और उसे उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए बीजेपी पर तंज कसा।

‘डर नहीं, बयान पर कायम हूं’
मदन मित्रा ने साफ कहा कि उन्हें अपने बयान के राजनीतिक नतीजों का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं मदन मित्रा हूं। आप मेरा बयान पूरे देश में फैला सकते हैं। बीजेपी क्या करेगी? क्या वे मुझे पीटेंगे?”

यह खबर भी पढ़ें: Bangladsh Protest: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश सुलगा, ढाका से चट्टोग्राम तक हिंसा, मीडिया दफ्तर जले, भारतीय ठिकानों के पास हमला

धार्मिक और राजनीतिक टकराव तेज
इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में धार्मिक और राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है। बीजेपी इसे हिंदू विरोधी मानसिकता बता रही है, जबकि TMC विधायक इसे राजनीतिक व्याख्या और तंज का मामला बता रहे हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के आसार हैं।

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार