,

सांसद की सीट के नीचे मिले कैश के बंडल, जांच जारी…

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bundles of cash found under MP's seat, investigation underway

लोकसभा में नई बहस शुरू हो गई है, क्योंकि हाल ही में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज़ दावा किया था, दावे में कैश के बारे में आरोप लगाए गए थे। मामले में जांच क दौरान सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद मनु सिंघवी की सीट के नीचे से यह कैश बरामद हुआ है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि, सीट नंबर 222 से नोटों का बंडल मिला है। यह गंभीर मामला है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, इससे सदन की गरिमा को चोट पहुंची है। पूरे मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, कैश मिलने की जांच होनी चाहिए। बिना जांच किसी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता।

मामले पर सभापति ने लिया संज्ञान

पूरे मामले पर राज्यसभा के सभापति ने कहा कि, में सदन के सदस्यों को बताना चाहता हूं कि, कल यानी गुरूवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने पर चैंबर की नियमित जांच हुई। इस जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को सीट नंबर 222 के नीचे से नोटों का एक बंडल मिला। यह सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन के सभापति ने कहा कि, ‘में सदन के सदस्यों को बताना चाहता हूं कि कल यानी गुरूवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने पर चैंबर की नियमित जांच हुई। इस जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को सीट नंबर 222 के नीचे से नोटों का एक बंडल मिला। यह सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। वह तेलंगाना से चुनकर उच्च मदन आए है। इस मामले को मेरे संज्ञान में लाया गया है। में भरोसा दिलाता हूं कि, इस मामले की जांच होगी और यह हो भी रही है।‘

नोटों का बंडल मिलने पर सीपीआई के सांसद पी संतोष कुमार ने कहा कि, चूंकि इस बात की घोषणा राज्यसभा के चेयरमैन ने की है तो यह प्रामाणिक जानकारी होगी। इस मामले में सीट नंबर का उल्लेख करने की ज़रूरत नहीं थी। फिलहाल मामले की जांच होने दीजिए। यह बड़ी अजीब बात है।

मैं बस 500 रुपए का एक नोट लेकर राज्यसभा जाता हूं-सिंघवी

अपनी सीट के नीचे नोट का बंडल मिलने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह जब भी राज्यसभा जाते हैं तो उनके पास केवल 500 रुपए का नोट होता है। सिंघवी ने कहा कि किसी सांसद की सीट के नीचे से कैश मिलने की बात उन्होंने पहली बार सुनी है। कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैं कल 12 बजकर 57 मिनट पर सदन पहुंचा। दिन के करीब एक बजे सदन की कार्यवाही खत्म हुई। इसके बाद में 1.30 बजे तक कैंटीन में रहा। इसके बाद मैं संसद से निकल गया।’

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में