,

John Cena Retirement: हार के साथ जॉन सीना की WWE से भावुक विदाई, 20 सालों में पहली बार किया टैप आउट

John Cena Retirement

John Cena Retirement: WWE के दिग्गज रेसलर जॉन सीना ने अपने करियर के आखिरी मुकाबले में हार के साथ रिंग को अलविदा कह दिया। सैटरडे नाइट्स मेन इवेंट में सीना का सामना मौजूदा स्टार गुंथर से हुआ, जहां कड़े मुकाबले के बाद गुंथर ने उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया। यह पल WWE इतिहास में खास बन गया, क्योंकि करीब 20 सालों में यह पहली बार था जब जॉन सीना ने टैप आउट किया।

रिटायरमेंट मैच के बाद भावुक हुए WWE सुपरस्टार जॉन सीना, फैन्स को किया  सैल्यूट, VIDEO - john cena in tears after retirement match emotional  farewell wwe tspoa - AajTak

इस नतीजे ने एरीना में मौजूद फैंस को भावुक कर दिया। कई दर्शक हैरान नजर आए, तो कुछ ने नाराजगी भी जताई। जॉन सीना की यह हार उनके शानदार और लंबे WWE करियर का अंतिम अध्याय साबित हुई।

इस खास मौके पर WWE ने सीना को सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके कुछ बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे कर्ट एंगल, मार्क हेनरी और रॉब वैन डैम रिंग साइड पर मौजूद थे। वहीं मिशेल मैककूल और ट्रिश स्ट्रेटस जैसी WWE हॉल ऑफ फेमर्स की भी उपस्थिति रही।

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2026 MINI AUCTION: 16 दिसंबर को नीलामी, जानिए कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगी बोली

इसके अलावा द रॉक, केन सहित कई WWE दिग्गजों ने वीडियो संदेशों के जरिए जॉन सीना को शुभकामनाएं दीं। पूरे शो के दौरान WWE ने विशेष वीडियो पैकेज दिखाए, जिनमें सीना की उपलब्धियां, संघर्ष और उनके ऐतिहासिक सफर को दर्शाया गया।

हार के बावजूद जॉन सीना को फैंस से भरपूर सम्मान और प्यार मिला। यह विदाई साबित करती है कि जॉन सीना सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि WWE के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय हैं।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…