72 की उम्र में पति को खोया, 22 में बनी विधवा, फिर 81 साल के बुजुर्ग से मिला प्यार, रचाई नई जिंदगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

अमेरिका के वर्जीनिया से एक बेहद अनोखी और भावनात्मक प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और भावुक भी। 22 वर्षीय लेक्सी हावेल की जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल गई, जब अप्रैल 2024 में उनके 72 वर्षीय पति ब्रूस का कैंसर से निधन हो गया। छोटी सी उम्र में वैधव्य का दर्द झेल रही लेक्सी पूरी तरह टूट चुकी थीं, लेकिन किस्मत ने उनके लिए फिर से प्यार का एक नया रास्ता खोल दिया।

लेक्सी और ब्रूस की मुलाकात एक वॉर वेटरन क्लब में हुई थी। उम्र में बड़े अंतर के बावजूद दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन गया और वे करीब तीन साल तक साथ रहे। जब ब्रूस को कैंसर हुआ, तब लेक्सी ने अपनी नौकरी छोड़कर दिन-रात उनकी देखभाल की। ब्रूस की आखिरी इच्छा थी कि वे दुनिया छोड़ने से पहले लेक्सी को अपनी पत्नी बना लें। बिस्तर पर ही दोनों की शादी हुई और कुछ ही महीनों बाद ब्रूस का निधन हो गया।

ब्रूस अपनी सबसे कीमती चीज, करीब 48 लाख रुपए की मस्टैंग कार, विरासत में लेक्सी के नाम कर गए। पति की मौत के बाद लेक्सी मानसिक रूप से बेहद टूट गई थीं। एक दिन वही वेटरन क्लब, जहां से उनकी पहली प्रेम कहानी शुरू हुई थी, वहीं वह उदास बैठी थीं और अपनी आंखों से आंसू पोंछ रही थीं। तभी 81 वर्षीय एडवर्ड हावेल उनसे मिलने पहुंचे। बातचीत में पता चला कि एडवर्ड भी दो साल पहले अपनी पत्नी को खो चुके थे।

दोनों के बीच दर्द और अकेलेपन की समानता ने धीरे-धीरे बातचीत को रिश्ते में बदल दिया। 55 साल के भारी उम्र अंतर के बावजूद, लेक्सी को एडवर्ड का शांत स्वभाव, अपनापन और समझदारी भरा व्यवहार पसंद आने लगा। समय के साथ दोनों का रिश्ता गहराता चला गया और आखिरकार उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।

आज लेक्सी और एडवर्ड की यह दूसरी प्रेम कहानी सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कहानी दिखाती है कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, बल्कि हालात और इंसानी भावनाएं ही किसी रिश्ते की असली बुनियाद बनती हैं।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़