,

आगरा नगर निगम में हंगामा: मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे पर अभद्रता के आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Uproar in Agra Municipal Corporation: Mayor Hemlata Diwakar's nephew accused of indecency

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा नगर निगम में मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब सहायक नगर आयुक्त ने मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे पर अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए। मामले के सामने आते ही नगर निगम परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

कर्मचारियों का विरोध, निगम में तालाबंदी

अभद्रता के आरोप लगने के बाद कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया और परिसर में तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों ने मेयर के भतीजे पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई।

कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने कहा-
“कर्मचारियों पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों में भय का माहौल न बने।”

तालाबंदी के चलते निगम के कई विभागों का कामकाज ठप रहा और दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया साजिश

दूसरी ओर, आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने पूरे विवाद को एक “सोची-समझी साजिश” करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे को निशाना बनाना अधिकारियों की राजनीतिक चाल है।

मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा-
“मेरे भतीजे को मोहरा बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। पेट्रोल पंप वाले मामले को रोकने के लिए झूठे आरोप गढ़े जा रहे हैं। हजारों लोगों की मौजूदगी और ड्रोन कैमरों के बावजूद तीन दिन में एक भी सबूत सामने नहीं आया।”

उन्होंने साफ कहा कि यदि उनका भतीजा दोषी पाया गया तो-
“मैं स्वयं उसे पुलिस कमिश्नर के सामने पेश करूंगी।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी-मेयर

मेयर ने दोबारा स्पष्ट किया कि वह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगी।

उन्होंने कहा-
“झूठे आरोप लगाकर मुझे डराया नहीं जा सकता। नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित कराऊंगी।”

तनाव जारी, दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े

कर्मचारी यूनियन और मेयर-दोनों ही अपने रुख पर कायम हैं, जिससे नगर निगम में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की