,

अंबिकापुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

अंबिकापुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Reporter: inesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भातुतपारा इलाके में लंबे समय से चल रहे महुआ शराब के कारोबार का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

12 लीटर महुआ शराब और 180 लीटर लहान जब्त

छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने 12 लीटर भट्टी महुआ शराब और 180 लीटर महुआ लहान बरामद किया। जब्त की गई अवैध सामग्री की कुल कीमत 10 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि इलाके में इस आरोपी के खिलाफ अवैध शराब बनाने और बेचने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभाग इस गतिविधि पर लंबे समय से नजर बनाए हुए था और अब ठोस कार्रवाई की गई है।

सेहत के लिए जानलेवा है अवैध शराब

उप निरीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध महुआ शराब में खतरनाक दवाइयां और रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है और कई बार यह जानलेवा भी साबित होती है। आबकारी विभाग ने आम जनता से अपील की है कि शराब से दूर रहें और यदि कहीं अवैध शराब का कारोबार दिखे तो तुरंत विभाग को सूचना दें।

Mahatma Gandhi: गांधी जयंती पर याद आए बापू के विचार, आज भी देते हैं जीवन को नई दिशा

BY: Yoganand Shrivastva Mahatma Gandhi राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर…

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain का गोल्डन पंच, चीन की बॉक्सर को हराकर जीता एशियन गेम्स में स्वर्ण

Lovlina Borgohain: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार का…

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार

PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

India-US Trade Deal पर बड़ी खबर, आखिरी दौर में पहुंची बातचीत; जल्द फिर हो सकती है मोदी-ट्रंप की बात

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 48 घंटे में छत्तीसगढ़…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 10 अक्टूबर…

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…