,

ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा राहुल गुप्ता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Inspector Rahul Gupta was injured in a road accident while returning from duty.

REPORT- ANUJ JAISWAL

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के गूढ़ चौराहा पर ड्यूटी से लौट रहे दरोगा राहुल गुप्ता एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा राहुल गुप्ता चौकी जालिम नगर से अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोतीपुर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रद्युम्न सिंह और थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया भी CHC मोतीपुर पहुंच गए।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दरोगा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

दरोगा राहुल गुप्ता की तैनाती मोतीपुर थाना क्षेत्र की चौकी जालिम नगर में है। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के