,

IndiGo संकट: 827 करोड़ रुपये लौटाए और 4,500 बैग वितरित, 500 फ्लाइट्स आज भी रद्द

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: भारत की प्रमुख एयरलाइन IndiGo में परिचालन संकट लगातार सातवें दिन जारी है। सोमवार को भी कंपनी ने 500 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जबकि 1,800 से अधिक उड़ानें नियमित रूप से परिचालित हुईं। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने दी।

यात्रियों को हुए रिफंड और बैग की वापसी

मंत्रालय ने बताया कि 1 से 7 दिसंबर तक बुक किए गए कुल 5,86,705 टिकटों के पीएनआर कैंसिल किए गए और 569.65 करोड़ रुपये यात्रियों को लौटाए गए। इसके अतिरिक्त 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक कुल 9,55,591 पीएनआर कैंसिल हुए, जिनके लिए 827 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया।इसी दौरान, एयरलाइन ने कुल 9,000 बैग में से 4,500 बैग यात्रियों को सौंपे हैं। बाकी बैग अगले 36 घंटों के भीतर वितरित किए जाएंगे।

परिचालन और फ्लाइट्स की स्थिति

IndiGo सोमवार को 138 हवाई अड्डों और 137 गंतव्यों के लिए 1,802 फ्लाइट्स संचालन कर रही थी, जबकि 500 उड़ानें रद्द की गईं। मंत्रालय ने बताया कि चालक दल के ड्यूटी नियमों और नियामकीय मानकों में बदलाव के कारण कंपनी 2 दिसंबर से लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रही है, जिससे लाखों यात्रियों को असुविधा हुई।

ऑन-टाइम परफॉर्मेंस में सुधार

IndiGo ने सोमवार को अपनी OTP (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस) 91 प्रतिशत बताया, जो रविवार को 75 प्रतिशत थी। एयरलाइन ने सोमवार के शेड्यूल में सभी कैंसिलेशन पूर्व नोटिफिकेशन के साथ की, ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट पर आने की जरूरत न पड़े।पिछले कुछ दिनों में किए गए कैंसिलेशन की संख्या इस प्रकार रही:

  • शुक्रवार: 1,000 से अधिक फ्लाइट्स
  • शनिवार: 800+ फ्लाइट्स
  • रविवार: 650 फ्लाइट्स

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के