,

झांसी में ड्यूटी के दौरान लापता संविदा कर्मचारी का शव नहर में मिला

Body of contract employee found in canal in Jhansi after missing on duty

REPORT- ANSARI

परिवार में कोहराम

झांसी के सुरुमा-दुक्कुवा पावर हाउस से ड्यूटी के दौरान लापता हुए संविदा कर्मचारी का शव रविवार सुबह नहर में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान न्यू हरिजन कॉलोनी निवासी मनोज कुमार पुत्र छक्कोलाल के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गहन जांच की मांग की है।

ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए थे मनोज

जानकारी के मुताबिक, मनोज 5 दिसंबर की सुबह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंच गए थे। दोपहर करीब दो बजे के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिलना शुरू हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों और सहकर्मियों ने पावर हाउस और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

नहर में मिला शव, पुलिस में मचा हड़कंप

रविवार सुबह एक राहगीर ने राजघाट परियोजना की नहर में शव देखा और बबीना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुँचे और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए।

परिजन बोले-घटना संदिग्ध, नहीं जाता था बिना बताए

मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि मनोज प्राइवेट कंपनी में संविदा पर कार्यरत थे और कभी भी बिना बताए घर से नहीं जाते थे। अचानक लापता होना और फिर नहर में शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। मनोज अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कंपनी ने परिवार को सहायता का दिया आश्वासन

थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने मृतक की पत्नी को नौकरी, पेंशन तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…