हापुड़ में चोरों का कहर: आदर्श नगर कॉलोनी में दो घरों में लाखों की चोरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Thieves wreak havoc in Hapur: Lakhs worth of theft in two houses in Adarsh ​​Nagar Colony

REPORT- SUNIL KUMAR

जिले में ठंड बढ़ते ही चोरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी, सोने–चांदी के आभूषण और कीमती सामान पार कर दिया। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है।

शादी में गए थे परिवार, खाली घरों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान पड़े घरों में धावा बोलकर अलमारी और कमरे खुलवाए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह लौटे परिवारों ने घरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर पुलिस को सूचना दी।

लाखों का सामान साफ़, बढ़ती वारदातों से लोगों में आक्रोश

पीड़ितों के अनुसार चोर कैश, सोने–चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान ले गए, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी होने से स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति नाराज़गी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि वारदात की जांच की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।