,

इटावा के बकेवर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
A young man died under suspicious circumstances in Bakewar, Etawah.

REPORT- KUMAR RAVI SINGH

ससुराल पक्ष पर ज़हर देने का आरोप

इटावा के बकेवर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक राजवीर (निवासी रमपुरा, जनपद जालौन) की मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ज़हर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो कॉल का क्लिप, जिसमें राजवीर ज़हर की डिब्बी दिखा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

छह माह पहले हुई थी शादी, तीन दिन पहले आया था ससुराल

लगभग छह महीने पहले राजवीर की शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से पति–पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर राजवीर अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया था और जेवर अपने घर रखकर वापस ससुराल पहुँचा था।
सिर्फ तीन दिन ही हुए थे कि यह दर्दनाक घटना सामने आ गई।

ससुराल पक्ष का दावा- मॉर्निंग वॉक के बाद कमरे में बेसुध मिला युवक

ससुरालवालों का कहना है कि सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद उन्होंने राजवीर को कमरे में बेसुध पड़ा देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डॉ. रविन्द्र कुमार शाहू ने मौत की सूचना पुलिस को दी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, वायरल क्लिप ने बढ़ाया संदेह

राजवीर की मौत के बाद उसका परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद से ही ससुराल पक्ष उससे नाराज़ था और इसी वजह से ज़हर देकर उसकी हत्या की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो कॉल क्लिप में राजवीर ज़हर की डिब्बी दिखाते हुए नज़र आ रहा है, जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ़ होगी सच्चाई

कस्बा प्रभारी विनीत पांडेय मौके पर पहुँचे और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी कह रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक जानकारी सामने आएगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।

गाँव में कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राजवीर की मौत की खबर जैसे ही रमपुरा गाँव पहुँची, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के