उन्नाव में सुरक्षा मानकों की जांच को एसपी ने की औचक छापेमारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao SP conducts surprise raid to check security standards

REPORT- ANMOL KUMAR

होटलों की व्यवस्थाओं का लिया बारीकी से जायजा

उन्नाव। जिले में होटल संचालकों की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। रविवार शाम एसपी जयप्रकाश सिंह ने शहर के प्रमुख होटलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान माया इन सहित कई होटलों में कमरों, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण टीम में एएसपी अखिलेश सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनूप सिंह भी शामिल थे। सबसे पहले एसपी टीम माया इन होटल पहुंची, जहां फायर फाइटिंग सिस्टम, आग बुझाने के तरीके और सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी अग्निशमन उपकरणों की समय-समय पर सर्विस कराई जाए और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाए, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसपी जयप्रकाश सिंह ने होटल के रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड और सत्यापन संबंधी प्रक्रियाओं की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। एसपी ने कहा कि होटल शहर की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए प्रबंधन को पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी।

सीएफओ अनूप सिंह ने होटल परिसर में लगे फायर अलार्म, हाइड्रेंट पाइप, पानी की टंकियों और आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में फायर उपकरणों का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अग्निशमन नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी अखिलेश सिंह ने होटल कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रोटोकॉल के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान कुछ होटलों में कमियां भी मिलीं, जिन पर अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह आकस्मिक निरीक्षण शहर के सभी होटल संचालकों के लिए स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर

Pond Drowning Accident: सक्ती में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 6 वर्षीय जुड़वा बच्चियों की मौत

Pond Drowning Accident: नहाते समय खेलते-खेलते गहरे पानी में पहुंचीं मासूम बच्चियां

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर