,

उन्नाव में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता: 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
'Operation Muskaan' a huge success in Unnao: 101 lost mobile phones recovered

REPORT- ANMOL KUMAR

लाखों के फोन मालिकों को लौटाए गए

उन्नाव पुलिस को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद की सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 101 गुमशुदा एंड्रॉएड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में टीम ने शानदार कार्य करते हुए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल खोज निकाले। पुलिस अधीक्षक ने पहले ही टीम को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए थे, जिसके चलते टीम ने विशेष तकनीकी सहायता का उपयोग कर सफलता प्राप्त की।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी 101 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाते ही लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। कई लोगों ने बताया कि उनके मोबाइलों में मौजूद फोटो, जरूरी दस्तावेज़ और निजी डेटा वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। सभी ने उन्नाव पुलिस की तत्परता और ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

सितंबर 2024 से अब तक 606 मोबाइलों की बरामदगी

सर्विलांस सेल द्वारा सितंबर 2024 से अब तक कुल 606 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह उपलब्धि बताती है कि जिले में तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर पुलिस अपराध नियंत्रण और संपत्ति बरामदगी में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर्विलांस टीम के कांस्टेबल शुभम तोमर, प्रशांत बालियान, अरुण यादव और विवेक को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र दिए जाने की घोषणा की गई है।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सिर्फ संपत्ति लौटाने का काम नहीं है, बल्कि इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और भी मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि आगे भी ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा संपत्ति व लापता व्यक्तियों की खोज लगातार जारी रहेगी।

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के