,

टॉफी गले में फंसने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

A two-and-a-half-year-old boy died tragically after a toffee got stuck in his throat, leaving the village in mourning.

REPORT- RAVINDRA KUMAR

नहटौर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां ग्राम चक गोवर्धन निवासी शमशाद के ढाई वर्षीय पुत्र शाफैज की टॉफी गले में फंस जाने से मौत हो गई। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

परिवारजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे शाफैज घर में खेलते हुए टॉफी खा रहा था। इसी दौरान अचानक टॉफी उसके गले में अटक गई, जिससे उसकी सांस रुकने लगी और वह बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को डॉक्टरों की बात पर भरोसा नहीं हुआ, जिसके बाद वे उसे धामपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। मासूम की मौत से मां-बाप और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गम का माहौल बना हुआ है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार आर्य ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को सख्त टॉफी, च्यूइंग गम, पॉपकॉर्न, मूंगफली, अंगूर तथा किसी भी छोटे आकार के खाद्य पदार्थ बिना निगरानी के न दें। उन्होंने बताया कि ऐसे पदार्थ गले में फंसने पर सांस नली अवरुद्ध हो सकती है, जिससे बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो जाता है।
डॉक्टर ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति बन जाए तो बिना देरी किए प्रशिक्षित चिकित्सक की सहायता लेनी चाहिए।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…