,

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजियाबाद पहुंचे, ‘SIR’ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Deputy Chief Minister Brijesh Pathak reached Ghaziabad, gave instructions to speed up 'SIR' work

REPORT- VAIBHAV SHARMA

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज गाजियाबाद पहुंचे, जहाँ उन्होंने SIR परियोजना (sir) को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता और गति के साथ जल्द से जल्द पूरे किए जाएँ।

पारदर्शिता को प्राथमिकता- कठोर निर्देश

बृजेश पाठक ने कहा कि इस परियोजना की राज्य के लिए बड़ी आवश्यकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करें।

विपक्ष पर निशाना- “कार्य रोकने की साज़िश”

उपमुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह विलुप्त हो चुका है और अब एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण परियोजना को रोकने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है, जिसे रोकने का प्रयास विपक्ष द्वारा लगातार किया जा रहा है, मगर यह प्रयास सफल नहीं होंगे।

घुसपैठियों की पहचान व मृतकों के नाम हटाने में परियोजना उपयोगी

बृजेश पाठक ने बताया कि SIR परियोजना पूरी होने के बाद घुसपैठियों की पहचान आसान हो जाएगी। साथ ही जो लोग अब दुनिया में नहीं रहे, उनके नाम भी सूची से हटाए जा सकेंगे, जिससे व्यवस्थाओं में स्पष्टता और शुद्धता आएगी।

बिहार और यूपी की राजनीति पर भी बोले

उपमुख्यमंत्र ने कहा कि बिहार में विपक्ष को जनता ने करारी हार दी है।
उत्तर प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि लोग आज भी समाजवादी पार्टी के गुंडाराज को नहीं भूले हैं, इसलिए जनता विकास और व्यवस्था की राजनीति को ही अपना समर्थन दे रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…