,

रिश्तों की आड़ में बड़ी चोरी का खुलासा: भांजी और उसके प्रेमी ने उड़ाए लाखों के गहने

Big theft exposed under the guise of relations: Niece and her lover stole jewelery worth lakhs

REPORT- KUMAR RAVI SINGH

इटावा। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भांजी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ननिहाल के घर में रखे लाखों के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।

लॉकर से गहने उड़ाकर हुए फरार

जानकारी के अनुसार, आरोपी भांजी अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे लॉकर की चाबी का फायदा उठाते हुए लाखों के कीमती गहने लेकर फरार हो गई थी। परिवार को चोरी का संदेह होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

SHO विपिन मलिक की टीम की बड़ी सफलता

बकेवर थाना प्रभारी SHO विपिन मलिक और उनकी टीम ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए कम समय में ही आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों से गहन पूछताछ के बाद चोरी के लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

रिश्तों में विश्वास तोड़ने वाली वारदात

यह घटना न सिर्फ परिवार के लिए सदमे का कारण बनी, बल्कि रिश्तों में भरोसा तोड़ने वाली वारदात के रूप में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। मामले में शामिल भांजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्षेत्र में सनसनी, पुलिस की कार्यवाही की सराहना

इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस टीम की तेजी और मुस्तैदी की सराहना की जा रही है। SHO विपिन मलिक और उनकी टीम की इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…