,

बुलंदशहर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

65-year-old woman strangled to death in Bulandshahr, police investigating

REPORT- SURASH BHATI

जनपद बुलंदशहर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासोली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला उषा पत्नी राजपाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के पास भैंसों के घेर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक, उषा देवी को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। स्तब्ध परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में हुई इस सनसनीखेज हत्या से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…