,

प्रतापगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सरे बाजार युवक को गोली मारकर हत्या, दिल्ली विवाद का लिया बदला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sensational incident in Pratapgarh: Youth shot dead in broad daylight, revenge for Delhi dispute

प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमायनपुर बाजार में बुधवार दोपहर एक युवक की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली में हुए एक पुराने विवाद का बदला लेने के लिए हमलावर ने युवक पर हमला किया। हमलावर ने बाजार के बीचोंबीच युवक को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, थानाध्यक्ष सांगीपुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षा कड़ी कर दी। कुछ ही देर में घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।

मृतक की पहचान और घटना के पीछे के विवाद की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कमायनपुर बाजार में हुई इस वारदात ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़