,

खंडवा में आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. ए.के. द्विवेदी ने किया मार्गदर्शन

Awareness program on Iron Deficiency Anemia Day in Khandwa, guided by Dr. A.K. Dwivedi, senior homeopathic specialist from Indore

REPORT- AJAY NIGAM

खंडवा/इंदौर। आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI) साखा खंडवा द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यशाला और चिकित्सा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं HMAI के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आयरन की कमी एवं आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा की वैज्ञानिक भूमिका और प्रभावी परिणामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयरन की कमी पर जागरूकता- डॉ. द्विवेदी का मुख्य संबोधन

अपने उद्बोधन में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि आयरन की कमी भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है, जिसका प्रभाव विशेषकर महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में अधिक देखा जाता है। उन्होंने कहा-
“समय पर जांच, संतुलित आहार और होम्योपैथी के वैज्ञानिक उपयोग से आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।”

कार्यक्रम में आयरन-युक्त खाद्य पदार्थ, एनीमिया की पहचान, रोकथाम एवं होम्योपैथिक उपचार प्रोटोकॉल पर उपयोगी जानकारी साझा की गई।

खंडवा में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर चर्चा

कार्यक्रम में खंडवा में होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना पर भी सार्थक चर्चा हुई। इस दिशा में निजी एवं शासकीय स्तर पर प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए डॉ. निकिता कश्यप जायसवाल और डॉ. चिरंजीव ओझा को समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पूरे आयोजन में डॉ. शैलेन्द्र महोदया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

डॉ. द्विवेदी का स्वागत एवं चिकित्सकों की संयुक्त बैठक

कार्यशाला के बाद HMAI साखा खंडवा और स्थानीय चिकित्सकों द्वारा डॉ. द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में होम्योपैथिक चिकित्सा के सुदृढ़ीकरण, अनुसंधान, जनजागरूकता और उपचार सुविधाओं को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे-

  • डॉ. शैलेन्द्र महोदया
  • डॉ. निकिता कश्यप जायसवाल
  • डॉ. प्रशांत डोंगरे
  • डॉ. प्रकाश पटेल
  • डॉ. चिरंजीव ओझा

डॉ. द्विवेदी ने सभी चिकित्सकों से सामूहिक प्रयासों को बढ़ाने तथा प्रांतीय स्तर पर होम्योपैथिक चिकित्सा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

‘रक्त बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री’ फोल्डर का विमोचन

कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया रोकथाम और रक्त वृद्धि के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री से संबंधित जन-जागरूकता फोल्डर का सामूहिक विमोचन किया गया। यह फोल्डर आमजन को सही जानकारी, पौष्टिक आहार अपनाने और होम्योपैथिक उपचार के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रेरक पहल

आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया दिवस पर आयोजित यह कार्यशाला खंडवा में स्वास्थ्य सेवाओं एवं होम्योपैथिक चिकित्सा के विस्तार की दिशा में एक प्रेरक और महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुई। कार्यक्रम के समापन पर यह निर्णय लिया गया कि HMAI साखा खंडवा द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंच सके।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…