Report: Girraj
भिंड: परशुराम सेना और ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने आज परशुराम मंदिर से रैली निकालकर IAS संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाई कराने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।दरअसल IAS संतोष वर्मा ने भोपाल में सार्वजनिक मंच से ब्राह्मणों की बहू बेटियों आपत्तिजनक टिप्पणी करते कहा कि जब तक ब्राह्मण अपनी बहू बेटी का दान नही करेंगे या मेरे बेटे से सबंध नही बनाएंगे तब तक आरक्षण खत्म नही होगा बाला बयान अब तूल पकड़ने लगा है और पूरे देश के ब्राह्मण सड़को पर उतरकर इसका विरोध कर रहे है। इसी क्रम परशुराम सेना और ब्राहमण महासभा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करते संतोष वर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और FIR दर्ज किए जाने की ज्ञापन के माध्यम से मांग की है।





