बेमेतरा: जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, प्रणीश चौबे लगातार छठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bemetara-adhivakta-sangh-chunav-pranish-choubey-sixth-time-president

रिपोर्ट- संजू जैन

बेमेतरा: जिला सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार—प्रणीश चौबे और प्रभात शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल 172 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिसमें 107 वोट प्राप्त कर प्रणीश चौबे भारी बहुमत से विजयी हुए। इस जीत के साथ चौबे लगातार छठवीं बार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हैं। चुनाव अधिवक्ता संघ के बार रूम में हुआ, जिसमें अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, सचिव, क्रीड़ा सचिव और अन्य पदों के लिए मतदान किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रणीश चौबे को 107 और प्रभात शर्मा को 65 वोट मिले।

  • अन्य पदों पर जीत इस प्रकार रही—
  • उपाध्यक्ष: विवेक पोल
  • सचिव: डीकेंद्र देवांगन
  • क्रीड़ा सचिव: केशव नामदेव

प्रणीश चौबे की विजय की घोषणा होते ही परिसर में खुशी का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

जीत के बाद मीडिया से बातचीत में प्रणीश चौबे ने कहा कि “यह मेरी अकेले की जीत नहीं, पूरे अधिवक्ताओं की जीत है। अधिवक्ताओं की हर समस्या का निराकरण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिस विश्वास के साथ मुझे छठवीं बार निर्वाचित किया गया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरूंगा।”

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़