,

संतोष वर्मा के बयान पर ग्वालियर में बवाल, ब्राह्मण समाज ने थाने में जमकर किया प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Arvind Chouhan

ग्वालियर: अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के कथित बयान को लेकर मंगलवार को माहौल गर्माया रहा. संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का विरोध करने वाले वकील अनिल मिश्रा और उनके सहयोगियों ने अफसर संतोष वर्मा के बयान को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया और मुरार थाने पर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने मांग की है कि आईएएस अधिकारी वर्मा के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज की जाए क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण बेटियों का अपमान किया है। उल्लेखनीय है कि आईएएस अफसर संतोष वर्मा ने सामाजिक समानता के लिए रोटी बेटी का संबंध जरूरी बताया था और उन्होंने उदाहरण देते हुए ब्राह्मण समाज की बेटी का दलित से विवाह करने की वकालत की थी. पुलिस ने फिलहाल ब्राह्मण समाज का आवेदन ले लिया है और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के बयान की समीक्षा की बात कही है। इसके बाद ही इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज की जाएगी वकील अनिल मिश्रा ने भोपाल के ब्राह्मण समाज के लोगों को भी चेताया है कि वह उक्त अधिकारी के खिलाफ मोर्चाबंदी करें यदि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या है तो ग्वालियर से भी ब्राह्मण का एक जत्थ सवर्ण समाज को लेकर भोपाल पहुंचेगा और प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर