महिला को मृत समझकर ले जा रहे थे दाह संस्कार के लिए, ताबूत से अचानक आई दस्तक और फिर हुआ चमत्कार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

थाईलैंड: एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को मृत मानकर दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन ताबूत के अंदर से अचानक दस्तक सुनाई दी। ताबूत खोला गया तो सभी हैरान रह गए—महिला ज़िंदा थी।

ताबूत में रखकर ले जाई जा रही थी महिला

यह मामला नॉनथाबुरी प्रांत स्थित वाट राट प्राखोंग थाम नामक बौद्ध मंदिर का है। मंदिर ने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। वीडियो में दिखा कि एक 65 वर्षीय महिला को सफेद ताबूत में रखकर पिकअप ट्रक से अंतिम संस्कार के लिए लाया जा रहा था। तभी ताबूत के अंदर हलचल दिखी—महिला का हाथ और सिर हिला। वहां मौजूद लोग अवाक रह गए।

दो साल से बिस्तर पर थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले दो वर्षों से बिस्तर पर थी। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसके भाई को लगा कि उसकी सांसें चलना बंद हो गई हैं। किसी तरह की हलचल न होने के कारण परिवार ने उसे मृत समझ लिया और ताबूत में रख दिया।
भाई महिला को लगभग 500 किलोमीटर दूर फित्सानुलोक प्रांत से बैंकॉक ले आया। महिला ने पहले अंग दान की इच्छा जताई थी, इसलिए उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिकारिक मृत्यु प्रमाणपत्र न होने से अस्पताल ने अंगदान प्रक्रिया स्वीकार नहीं की।

मंदिर ने दाह संस्कार से किया इनकार, तभी ताबूत से आई ठक-ठक

महिला के भाई ने मंदिर में मुफ्त दाह संस्कार करवाने की कोशिश की, लेकिन प्रमाणपत्र न होने के चलते मंदिर प्रबंधन ने मना कर दिया। इसी दौरान जब मंदिर का प्रबंधक भाई को प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया समझा रहा था तभी ताबूत से दस्तक की आवाज आई।ताबूत खोलते ही देखा गया कि महिला ने हल्के से आंखें खोलीं और सहायता के लिए खटखटा रही थीं। मौके पर मौजूद लोग भय और हैरानी के बीच तुरंत सक्रिय हुए।

अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज

तुरंत महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मंदिर प्रबंधक और गवाहों का कहना है कि संभवतः महिला ताबूत में काफी देर से मदद मांग रही थी, लेकिन यात्रा के दौरान किसी ने ध्यान नहीं दिया।यह घटना इस बात का बड़ा उदाहरण है कि गंभीर स्थिति में पड़े मरीजों को मृत घोषित करने से पहले चिकित्सकीय पुष्टि कितनी आवश्यक है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध