,

सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने एस आई आर को बताया एन आर सी का रूप

Chief Minister's mass marriage ceremony concluded in Etawah, 154 couples took the seven vows

REPORT- DANVEER SINGH, MURADABAD

मुरादाबाद जनपद के बिलारी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक साइकिल पर सवार होकर पी डी ए का बोर्ड लगाकर जनता के बीच पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह लोगों को एस आई आर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए नजर आए।

एस आई आर को बताया एन आर सी का प्रारूप

विधायक फहीम इरफान ने जानकारी देते हुए कहा कि एस आई आर प्रक्रिया एन आर सी का ही रूप है, इसलिए जनता को अपने वोट और दस्तावेजों को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बी एल ओ गांव-गांव जाकर लोगों के वोट बनवाने का काम कर रहे हैं और घर-घर फॉर्म बांटे जा रहे हैं।

सपा विधायक ने कहा कि बी एल ओ द्वारा दिए जा रहे फॉर्म में साल 2003 की सूची को आधार बनाया गया है और उसी के आधार पर वोटों का सत्यापन व समाधान किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बी एल ओ का सहयोग करें ताकि किसी का भी नाम वोटर सूची से न कटे।

किसी भी समस्या पर कार्यालय में मिलने की अपील

विधायक ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी व्यक्ति को वोट बनवाने या किसी दस्तावेज़ संबंधी समस्या का सामना करना पड़े, तो वह तुरंत उनके कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने कहा, “बिलारी विधानसभा की जनता के लिए हमारा कार्यालय हर समय खुला है। हम हर संभव मदद करेंगे।”

सपा विधायक ने बताया कि उनकी टीम के पी डी ए कार्यकर्ता भी लगातार मैदान में सक्रिय हैं, जो जनता की वोट संबंधी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह लोगों के बीच साइकिल से ही नहीं, बल्कि पैदल भी जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

जनता से अपील – घबराएं नहीं, प्रक्रिया चरणबद्ध है

अंत में विधायक फहीम इरफान ने जनता से अपील की कि वे एस आई आर को लेकर घबराएं नहीं। यह प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी और हर व्यक्ति की सहायता के लिए उनकी टीम हमेशा तैयार रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि बिलारी विधानसभा का कोई भी नागरिक अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…