Isa Ahmad
REPORT- PREMPAL SINGH
फिरोजाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 26 वर्षीय युवक सौरव ने अपने ही घर के बंद कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय अचानक कमरे से गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिवारजन घबरा गए। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सौरव खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी कनपटी पर अवैध तमंचे से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही थाना नारखी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कमरे से तमंचा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना थाना नारखी क्षेत्र के गांव वजीरपुर कोटला की बताई जा रही है।
घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और आसपास के लोग इस अचानक घटी मौत को लेकर स्तब्ध हैं।





