ED का झारखंड और बंगाल में बड़ा एक्शन: 42 ठिकानों पर छापेमारी, थैलों में भरी मिली नकदी और ज्वेलरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

by: vijay nandan

झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुए इस अभियान में ईडी की टीम ने दोनों राज्यों में कुल 42 लोकेशनों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती कार्रवाई में ही भारी मात्रा में नकदी, सोना और कीमती ज्वेलरी बरामद की गई, जिससे अधिकारियों तक हैरानी में पड़ गए।

एक साथ 18 लोकेशन झारखंड में – 24 से अधिक बंगाल में

सूत्रों के अनुसार, झारखंड में 18 ठिकानों और पश्चिम बंगाल में 24 से ज्यादा लोकेशनों पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि इन कोयला कारोबारियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है और लंबे समय से काले धन के मजबूत चैनल के जरिए कारोबार चलाया जा रहा था।

जांच में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज़ और कई अहम सबूत भी जब्त किए गए हैं। शुरुआती एविडेंस के आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

धनबाद में हलचल, सुरक्षा बल तैनात

कोयले की राजधानी कहे जाने वाले धनबाद में भी कई बड़े कोल ट्रेडरों के ठिकानों पर एक्शन हुआ। देव विहार इलाके में कारोबारी लाल बहादुर सिंह के ठिकाने पर छापे के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ानी पड़ी। इससे पहले भी इस इलाके में अन्य एजेंसियों ने रेड की थी, लेकिन स्थानीय दबाव के चलते कार्रवाई प्रभावित होती रही। इस बार ईडी पूरी तैयारी और मज़बूत सुरक्षा के साथ पहुंची।

अचानक सर्च ऑपरेशन से माफियाओं में हड़कंप

सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी के बाद दोनों राज्यों के कोल माफियाओं में खलबली मच गई। माना जाता है कि इन आरोपियों के कई राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों से संबंध हैं। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सॉल्टलेक में रहने वाले नरेंद्र खड़का सहित कुख्यात कोयला कारोबारियों कृष्ण मुरारी, युधिष्ठिर घोष और परवेज आलम सिद्दकी के घरों और ऑफिसों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हावड़ा, दुर्गापुर, आसनसोल, पुरुलिया और वर्धमान में भी ईडी की टीमों ने व्यापक कार्रवाई की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना