शपथ ग्रहण: 26 मंत्रियों के साथ नीतीश ने संभाली फिर कमान, एक मुस्लिम, 3 महिलाओं को मौका, NDA के दिग्गज हुए शामिल, PM मोदी ने लहराया गमछा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nitish Kumar sworn in along with 26 ministers, including a Muslim and three women, and NDA stalwarts joined the party, with PM Modi waving a gamchha (towel).

by: vijay nandan

पटना: बिहार की राजनीति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। नीतीश कुमार ने सोमवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत बीजेपी के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल में 14 मंत्री बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, जबकि लोजपा(आर), हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 नेता को जगह मिली है। कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम मंत्री के रूप में जदयू ने फिर से जमा खान को शामिल किया है।

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गमछा लहराकर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जे.पी. नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

13 नए चेहरों को मिली जगह

इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में 13 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें सांसद से मंत्री बने रामकृपाल यादव, निशानेबाजी में भारत का नाम चमकाने वाली श्रेयसी सिंह, और चिराग पासवान की पार्टी से शामिल किए गए दो विधायक भी शामिल हैं। महुआ सीट से विधायक संजय सिंह ‘टाइगर’, जिन्होंने तेज प्रताप यादव को हराया था, उन्हें भी मंत्री बनाया गया है।

शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों की लिस्ट

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. विजय कुमार चौधरी
  4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  5. श्रवण कुमार
  6. मंगल पांडेय
  7. डॉ. दिलीप जायसवाल
  8. अशोक चौधरी
  9. लेशी सिंह
  10. मदन सहनी
  11. नितिन नवीन
  12. राम कृपाल यादव
  13. संतोष कुमार सुमन
  14. सुनील कुमार
  15. मोहम्मद जमा खान
  16. संजय सिंह ‘टाइगर’
  17. अरुण शंकर प्रसाद
  18. सुरेन्द्र मेहता
  19. नारायण प्रसाद
  20. रमा निषाद
  21. लखेन्द्र कुमार रौशन
  22. श्रेयसी सिंह
  23. डॉ. प्रमोद कुमार
  24. संजय कुमार
  25. संजय कुमार सिंह
  26. दीपक प्रकाश

खास बात ये है कि मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गमछा घुमाकर जनता जनार्दन का अभिवादन किया।

बिहार की राजनीति एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई दिशा की ओर बढ़ चली है। 10वीं बार ली गई ये शपथ सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि सहयोगी दलों की नई समीकरणों और जनादेश की नई अपेक्षाओं का संकेत भी है। 26 मंत्रियों की टीम, जिसमें अनुभवी चेहरे भी हैं और नए चेहरों को भी मौका मिला है, अब इस बात की कसौटी पर होगी कि वे राज्य को कितना आगे ले जा पाते हैं।

बिहार के लिए चुनौतियाँ कम नहीं हैं, रोज़गार से लेकर कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा व स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुधार की उम्मीदें जनता की निगाहों में साफ दिखाई देती हैं। अब ज़िम्मेदारी है इस नई सरकार की, कि वह राजनीतिक जोड़-तोड़ से आगे बढ़कर सुशासन के उस मॉडल को फिर स्थापित करे, जिसकी नींव कभी नीतीश कुमार ने ही रखी थी। वक्त बताएगा कि गठबंधन की ये नई तस्वीर बिहार के विकास का रास्ता खोलेगी या राजनीतिक उतार-चढ़ाव का एक और अध्याय बनेगी।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई