ग्वालियर में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, बारिश से फसल नुकसान का सही सर्वे और मुआवजे की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Arvind Chouhan, Edit: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर, डबरा विधायक सुरेश राज और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने किया। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में हुई बेमौसमी बारिश से हुए फसल नुकसान का सही तरीके से सर्वे किया जाए और जल्द मुआवजा दिया जाए।

प्रदर्शन में किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी खेतों के सर्वे में झूठी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें नुकसान केवल 25-30% दिखाया जा रहा है। किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम विनोद सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि सर्वे नुकसान के 90% के हिसाब से होना चाहिए, ताकि अन्नदाताओं को राहत मिल सके।

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश सरकार से किसानों के बिजली बिल माफ करने की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि उनके क्षेत्र में फसलों का सबसे अधिक नुकसान हुआ है और राज्यपाल को फसलों के सर्वे पर विशेष नजर रखनी चाहिए, ताकि सही मुआवजा सुनिश्चित किया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध