,

शाबाश! बिहार, रचा अहिंसक चुनाव का इतिहास: छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 5 बजे तक 60.18% वोटिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Well done! Bihar has created history with a non-violent election. Except for a few isolated incidents, voting concluded peacefully, with 60.18% voter turnout by 5 pm.

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बिहार चुनाव के इतिहास में ऐसा माना जा रहा है कि ये पहली बार है जब कहीं से भी EVM लूटने, फायरिंग, हत्या, आगजनी और मारपीट होने की खबरें सामने आई हों। बताया जा रहा था कि चुनाव आयोग ने इस बार बिहार में बड़ी और तगड़ी तैयारी की है, उसका ही ये परिणाम है कि कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर सुनने में नहीं आई। सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान का आकंड़ा सामने आया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।

जिले बार मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है

  • मधेपुरा – 65.74%
  • सहरसा – 62.65%
  • दरभंगा – 58.38%
  • मुजफ्फरपुर – 65.23%
  • गोपालगंज – 64.96%
  • सीवान – 57.41%
  • सारण – 60.90%
  • वैशाली – 59.45%
  • समस्तीपुर – 66.65%
  • बेगूसराय – 67.32%
  • खगड़िया – 60.65%
  • मुंगेर – 54.90%
  • लखीसराय – 62.76%
  • शेखपुरा – 52.36%
  • नालंदा – 57.58%
  • पटना – 55.02%
  • बक्सर – 55.10%

इन मतदान केंद्रों पर हंगामा और विवाद की स्थिति आई सामने

  1. दरभंगा जिले में जाले विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला. कटका पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 256 पर यह हंगामा हुआ है.
  2. छपरा में भी हंगामा हुआ, धक्का-मुक्की हुई, जिले की मांझी सीट से सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई. साथ ही उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
  3. नालंदा जिले के बिहार शरीफ में वार्ड संख्या 16 के बूथ नंबर 226 से 232 के आसपास हलचल मच गई जब कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोटर पर्ची बांटने का आरोप लगा। आरोप लगने के बाद पुलिस ने मौके से चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
  4. मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर मठिया गांव से सामने आई है। यहां बीजेपी समर्थक बाबूलाल मंडल धानुक पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। उन पर भी वोटर पर्ची बांटने का आरोप लगाया गया था।
  5. पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 79 पर उस समय हंगामा मच गया जब आरजेडी प्रत्याशी और मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र ने पुलिसकर्मियों द्वारा मतदाताओं को रोकने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी वोटरों की आईडी जांच कर उन्हें मतदान से रोक रहे हैं।
  6. लखीसराय में वोट देने से रोकने की कोशिश हुई, विजय सिन्हा का आरोप, बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते RJD के लोग

पहली परीक्षा में ये रही व्यवस्था

  • 121 सीट पर पहले चरण का मतदान हुआ
  • पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं
  • कुल 45,341 मतदान केंद्र पर हुई वोटिंग
  • चार लाख से अधिक मतदान कर्मी तैनात रहे
  • नजर रखने के लिए 65,481 पोलिंग एजेंट थे
  • चुनाव कार्य में साढ़े चार लाख सुरक्षा कर्मी तैनात रहे

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र