मुंगेर में बड़ा राजनीतिक उलटफेर:प्रत्याशी संजय सिंह ने जन सुराज छोड़ा, BJP में हुए शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुंगेर में बड़ा राजनीतिक उलटफेर:प्रत्याशी संजय सिंह ने जन सुराज छोड़ा, BJP में हुए शामिल

मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक एक दिन पहले मुंगेर में राजनीतिक भूचाल आ गया। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP/एनडीए) में शामिल होकर चुनावी समीकरण बदल दिए।

संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा, प्रीति सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

संजय सिंह का बयान:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और देश का विकास संभव है। जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता BJP के विकास मॉडल पर भरोसा करती है। अब मैं भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करूंगा।”

भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इस कदम को चुनावी रणनीति में “मास्टरस्ट्रोक” मान रही है, जबकि जन सुराज पार्टी के समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

मुंगेर में पहले से ही चुनाव त्रिकोणीय माना जा रहा था, लेकिन संजय सिंह के BJP में शामिल होने के बाद खेल पूरी तरह बदल सकता है।

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार